Dausa : राज्य एवं जिला स्तर पर हुआ मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Update: 2024-06-29 14:00 GMT
Dausa दौसा। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के द्वारा नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं वीसी के माध्यम से जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गायत्री पैलेस सोमनाथ चौराहा दौसा में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त लगभग 20 हजार से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया। वहीं जिला स्तर पर जिले में
नव नियुक्त 326 कार्मिक सम्मलित हुए।
राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने राज्य सरकार में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं स्वागत किट सौंपे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में उपस्थित नवनियुक्त कार्मिकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर उनका उत्साह-वर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से विभिन्न विभागों में भर्तियों के द्वार खोल रही है। वहीं पेपर लीक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नव नियुक्त कार्मिक लोकसेवक के पदीय कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हुए राज्य की उन्नति में भागेदारी निभाएं।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकंडा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा पारीक, उपखंड अधिकारी दौसा मनीष कुमार जाटव, सीओ दौसा रवि कुमार, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक आरएस बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली, एसई पीएचईडी रामनिवास मीणा, जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल शर्मा, जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकारगण सहित बड़ी संख्या में नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->