AI और हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च हुई ColorFit Pulse 4 Max स्मार्टवॉच

Update: 2024-07-21 11:50 GMT
Max smartwatch टेक न्यूज़  : Noise ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में ColorFit Pulse 4 स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। अब घरेलू कंपनी शानदार फीचर्स वाली एक और स्मार्टवॉच लेकर आई है। इसे Max वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। इसका नाम ColorFit Pulse 4 Max है। इसमें पहली वॉच के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच AI आधारित वॉच फेस बनाने के लिए AI Create से लैस है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, IP68 रेटिंग, 7 दिन तक की बैटरी लाइफ और कई खास
स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।
नवीनतम लॉन्च Noise ColorFit Pulse 4 Max को 2,499 रुपये में लाया गया है। ग्राहक इसे 299 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। स्मार्टवॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। इसे Calm Silver Link, Blue और Black Link कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Noise ColorFit Pulse 4 Max के फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का AMOLED स्क्वैरिश ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है, जो Noise ColorFit Pulse 4 के 1.85 इंच डिस्प्ले से बड़ा है। इसमें फंक्शनल क्राउन और 100 से ज्यादा वॉच फेस भी हैं। वॉच यूजर्स को AI क्रिएट के जरिए AI-बेस्ड वॉच फेस बनाने की सुविधा देती है। इसमें AI सर्च फीचर भी है, जो यूजर्स को स्मार्टवॉच के डिस्प्ले को छुए बिना कुछ सेकंड में अपने सवालों के जवाब खोजने की सुविधा देता है।
स्मार्टवॉच TruSync फीचर और ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी से लैस है, जो बेहतर ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा, यह यूजर्स को 10 कॉन्टैक्ट तक सेव करने और हाल ही में की गई कॉल को एक्सेस करने की सुविधा देता है। स्मार्टवॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी शामिल हैं। हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) और Noise Health Suite की मदद से बहुत कुछ किया जा सकता है
Tags:    

Similar News

-->