iPhone 15 खरीदें Amazon सेल में, जानें सभी डील्स और ऑफर्स

Update: 2025-09-18 10:39 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की है, जिसके बाद से पुराने iPhone मॉडल्स पर शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं। इसी बीच, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर साल की सबसे बड़ी Amazon Great Indian Festival सेल भी जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसमें कई स्मार्टफोन्स सबसे कम कीमत पर मिलने वाले हैं। सेल में iPhone 15 पर सबसे ज़बरदस्त डील मिलने वाली है, जिसे आप 45 हज़ार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।
 Amazon ने अपने सेल पेज पर पुष्टि की है कि 23 सितंबर से शुरू होने वाली Great Indian Festival Sale 2025 के दौरान इस डिवाइस की कीमत में भारी कटौती होगी। हालाँकि iPhone 15 अपने लॉन्च के बाद से कई डील्स का हिस्सा रहा है, लेकिन यह डील अब तक की सबसे आकर्षक डील्स में से एक है। अगर आप भी Apple के इस प्रीमियम डिवाइस को कम पैसों में खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
Apple ने इस डिवाइस को 2023 में लॉन्च किया था जो आज भी एक बेहतरीन डिवाइस है। कंपनी ने इस फ़ोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान आप इसे सिर्फ़ 43,749 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी खरीदार इस डिवाइस पर सीधे 36,151 रुपये तक की भारी छूट पा सकेंगे। अभी यह पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है कि इस डील में बैंक ऑफर शामिल हैं या आपको यह फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न ने अभी तक इन जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस Apple डिवाइस में खास डायनामिक आइलैंड और डॉल्बी विज़न सपोर्ट है। साथ ही, इस फ़ोन में आपको 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी है। डिवाइस में सिरेमिक शील्ड फ्रंट, एल्युमीनियम फ्रेम और IP68 रेटिंग भी है।
शानदार कैमरा और पावरफुल चिपसेट
iPhone 15 में Apple का A16 बायोनिक चिप दिया गया है जो 2025 में भी गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tags:    

Similar News