Bhopal : महिला और पुरुष की तालाब में मिली लाश ,प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Update: 2024-07-24 09:29 GMT
Bhopal भोपाल : राजधानी भोपाल में वोट क्लब स्थित पंप हाउस के पास बुधवार सुबह एक महिला और पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौक पर पहुंची श्यामला हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्त बागसेवनिया में रहने वाली प्रिया साहू पत्नी स्व. दशरथ साहू के रूप में हुई है। वहीं, पुरुष की पहचान दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला, सतना के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला और पुरुष दोनों में गहरी मित्रता होगी और अपनी मित्रता को एक मोड़ तक नहीं पहुंचा पाने या किसी अन्य कारणों से उन्होंने आत्महत्या की होगी। बताया जाता है कि दोनों की कुछ साल पहले
सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी।
श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बोट क्लब पंप हाउस के पास दो शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। इसके बाद पंप हाउस के पास सड़क किनारे एक स्कूटी खड़ी थी, जिसके आधार पर महिला की शिनात प्रिया साहू निवासी 146, विश्वकर्मा नगर, बागसेवनिया के रूप में हुई है। वहीं, पुरुष की पहचान 33 वर्षीय दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला सतना के रूप में हुई है।
पहले महिला फिर पुरुष ने कूदकर की आत्महत्या
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला-पुरुष दोनों एक ही मोपेड से सुबह बोट क्लब पहुंचे थे। कुछ देर तक दोनों इधर-उधर टहल रहे थे, इसके बाद महिला बड़े तालाब में छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाने के चंद मिनट बाद ही पुरुष ने भी छलांग लगा दी। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस को यह कहानी वहां टहल रहे एक युवक ने बताई है। हालांकि युवक घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। उसने बताया कि वोट क्लब में सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, जिन्होंने बताया है कि पहले महिला इसके बाद पुरुष ने बड़े तालाब में छलांग लगाई है। इस जानकारी के बाद पुलिस दोनों के बीच प्रोम-प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है।
सतना निवासी दुर्गेश सोनी के रूप में पहचान
युवक की शिनाख्त सतना के टिकुरिया टोला निवासी दुर्गेश सोनी (32) के रूप में हुई है। दुर्गेश भोपाल की महिला के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आया था। हालांकि भोपाल में दुर्गेश कितने दिन पहले आया था, यह खुलासा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि दुर्गेश सोनी शादीशुदा था और महिला विधवा थी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले को खुलासा करने वाली है। दुर्गेश भोपाल में महिला से मिलने आता था या नहीं, वह कितने दिन पहले भोपाल आया था सहित अन्य जानकारी जुटाने के लिए पुलिस का दुर्गेश के परिजनों के भोपाल पहुंचने का इंतजार है। दुर्गेश के परिजन सतना से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->