लॉन्च होते ही Nokia के इस फीचर फोन को खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक

Update: 2024-05-13 12:13 GMT
मोबाइल न्यूज़ : नोकिया ने हाल ही में अपनी 25वीं सालगिरह पर नोकिया 3210 को ग्लोबली लॉन्च किया है। इस डिवाइस को चीन में भी लॉन्च किया गया था, जहां लोगों ने इसे पसंद किया। नया नोकिया फोन लॉन्च के तुरंत बाद ही बिक गया। इस डिवाइस को खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है. फिलहाल Nokia 3210 4G का कोई वेरिएंट उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को महज 4,028 रुपये में लॉन्च किया गया था। 8 मई को लॉन्च के दो दिन के भीतर ही नोकिया 3210 के तीनों कलर वेरिएंट- ब्लैक, ब्लू और गोल्ड, बिक गए हैं।
यह जानकारी नोकिया के आधिकारिक वीबो हैंडल पर दी गई है। कंपनी ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया है कि उनकी फैक्ट्री मांग को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रही है। नया नोकिया फोन 31 मई रात 8 बजे तक स्टॉक में आ जाएगा। Nokia 3210 4G का डिज़ाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही है। इसमें केवल कुछ ही आधुनिक अपग्रेड दिए गए हैं। यह 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें पीछे की तरफ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी लगा है। चीन पर फोकस करते हुए नोकिया ने इस फोन में Alipay मोबाइल पेमेंट का भी सपोर्ट दिया है।
नोकिया 3210 (2024) स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3210 (2024) में 2.4 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट है। फोन S30+ सिस्टम पर ऑपरेट होता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो Nokia 3210 (2024) में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी है। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो नोकिया का यह फीचर फोन 1,450mAh बैटरी से लैस है। कंपनी के मुताबिक यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसके अलावा इसमें और भी कई फीचर्स उपलब्ध हैं। फोन में एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर का भी सपोर्ट है। साथ ही इसमें क्लासिक स्नेक गेम को भी शामिल किया गया है. फोन में यूट्यूब शॉर्ट्स, न्यूज, वेदर अपडेट्स आदि क्लाउड ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है।
Tags:    

Similar News