नई दिल्ली: Apple के 9 सितंबर के ईवेंट का इंतजार दुनियाभर में किया जा रहा है। ईवेंट में दो दिन से भी कम का समय बचा है। जिस तरह से ईवेंट को लेकर हाईप बनी हुई है, उम्मीद की जा रही है कि एपल के लिए यह ईवेंट उसके इतिहास में एक बड़ा मोड़ साबित होगा। बहुत खास इसलिए क्योंकि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ नई iPhone सीरीज, iPhone 18 के हाई एंड मॉडल्स इसमें लॉन्च होंगे। पिछले सालों के मुकाबले ईवेंट बहुत हटकर और बहुत खास होने वाला है जिसमें कई प्रोडक्ट्स पेश होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं सभी अहम बिंदु विस्तार से।
iPhone 18 Pro Max Launch
iPhone फोल्डेबल मॉडल का इंतजार भले ही सबको न हो, लेकिन iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठने का इंतजार जैसे पूरी दुनिया कर रही है। विभिन्न देशों में Apple की लेटेस्ट iPhone सीरीज की धूम हर साल रहती है। इस बार कंपनी सितंबर इवेंट में स्टैंडर्ड मॉडल लॉन्च न करके पहले प्रो वेरिएंट्स मार्केट में उतार सकती है। इसमें सबसे अधिक इंतजार iPhone 18 Pro Max का किया जा रहा है।
iPhone 18 Pro Max Features
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। iPhone 18 Pro Max के कैमरा में वेरिएबल अपर्चर देखने को मिल सकता है जिसकी बदौलत फोन बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। सेटअप में मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
iPhone 18 Pro Features
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। फोन में रियर में तीन कैमरा मिल सकते हैं। इस फोन में कंपनी 3x ऑप्टिकल जूम फीचर दे सकती है। दोनों ही फोन में Apple का लेटेस्ट चिपसेट A20 प्रो मौजूद होगा। यह 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा। कंपनी अबकी बार रैम को भी बढ़ा सकती है।
खास बात यह भी कि कंपनी अबकी बार फोन में नए कलर वेरिएंट्स भी पेश करने वाली है। इनमें डार्क चैरी, लाइट ब्लू और सिल्वर शेड्स को शामिल किया जा सकता है।
iPhone Ultra
इस साल जो सबसे खास चीज इस ईवेंट में दिख सकती है वो है कंपनी का पहला फोल्डेबल कथित iPhone Ultra, जो 9 सितंबर के इवेंट में पेश हो सकता है। iPhone Fold भी इसे कहा जा रहा है। यह वाइड फोल्ड फॉर्म फैक्टर में बताया जा रहा है जैसा कि हाल ही में Samsung ने Galaxy Z Fold 8 सीरीज में पेश किया है। फोल्ड करने पर यह पासपोर्ट के साइज़ का हो जाएगा। मुख्य फीचर्स में A20 Pro चिप होगा। कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम इसमें बताया गया है। फोन में रेगुलर मेन कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ डुअल लेंस आने की उम्मीद है।
इसके अलावा फोन में टच ID सपोर्ट, स्प्लिट-व्यू मल्टीटास्किंग, एडवांस्ड हिंज और एडवांस्ड क्रीज शामिल हो सकती है। शुरु से ही चर्चे हैं कि कंपनी ने फोल्डेबल की क्रीज समस्या पर खास काम किया है। फोन की कीमत 2000 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपये) रहने की उम्मीद है।
Apple Watch Series 12
Apple Watch Series 12 भी कंपनी इवेंट में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि लेटेस्ट वॉच के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, Apple सिरेमिक केस का ऑप्शन वापस ला सकती है। वॉच में अपडेटेड प्रोसेसर मिल सकता है जो कि हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में बेहतर रिजल्ट्स दे सकेगा।
Apple Watch Ultra 4
Apple Watch Ultra 4 भी इस इवेंट में पेश की जा सकती है। कहा जा रहा है कि नई स्मार्टवॉच में कंपनी अपग्रेडेड प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
AirPods 5
AirPods 5 कंपनी के नए ईयरबड्स के रूप में पेश किए जा सकते हैं। इनमें H3 चिप देखने को मिल सकती है। साथ ही साउंड क्वालिटी बेहतर की जा सकती है। ईयरबड्स दो वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है जिसमें ANC और नॉन ANC मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है।
Home Hub
कंपनी कथित रूप से एक होम हब को पेश कर सकती है। इसमें 7 इंच का स्क्वायर शेप डिस्प्ले मिल सकता है। यह बिल्ट-इन कैमरा से लैस होगा। इसमें सेंसर भी मौजूद होंगे जो व्यक्ति की मौजूदगी का पता लगा सकेंगे। कंपनी इसे स्मार्टहोम डिवाइसेज कंट्रोल फीचर के साथ ला सकती है।
Apple TV 4K
Apple TV 4K कंपनी के नए अपग्रेडेड टीवी के रूप में आ सकता है। इसमें अपग्रेडेड प्रोसेसर और Siri AI का सपोर्ट मिल सकता है। यह टीवी नए गेमप्ले सपोर्ट से लैस हो सकता है। साथ ही रिमोट में भी अपग्रेडेड फीचर्स मिल सकते हैं।
HomePod mini
HomePod mini को कंपनी अपग्रेड कर सकती है। इसमें पहले से फास्ट प्रोसेसर आ सकता है। साथ ही कंपनी ने रंगों में इसे पेश कर सकती है। बहुत अधिक जानकारी अभी इसके बारे में उपलब्ध नहीं है। उपरोक्त सभी डिवाइसेज और फीचर्स अभी अफवाहों में हैं। कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि मौजूद नहीं है। हां, लेकिन कंपनी पिछले कई दिनों से 9 सितंबर के इवेंट को Surprise and Shine टैगलाइन के साथ टीज करती आ रही है।