नई दिल्ली: Amazon पर चल रही Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम Samsung के बजट रेंज स्मार्टफोन से लेकर, मिड रेंज स्मार्टफोन, फ्लैगशिप स्मार्टफोन और फोल्डेबल फोन पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं। अमेजन पर सेल के दौरान सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है, जिसमें बैंक ऑफर से लेकर, कूपन ऑफर, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹94,999 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से ₹10,000 की बचत हो रही है, जिससे प्रभावी कीमत ₹84,999 हो जाएगी। इसके अलावा बैंक ऑफर में SBI कार्ड से भुगतान पर ₹6,500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत कम होकर ₹78,499 हो जाएगी। Galaxy S25 Ultra 5G में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,29,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹6,500 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,23,499 हो जाएगी। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस किया गया है।
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट Great Indian Festival में ₹31,999 में लिस्ट है। सेल में अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹959 कैशबैक मिल सकता है। Galaxy A56 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि लंबे समय तक चल सकती है।
Samsung Galaxy M17 5G
Samsung Galaxy M17 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹19,999 में उपलब्ध हो रहा है। फेस्टिवल सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹18,999 हो जाएगी। यह फोन OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले आती है।
Samsung Galaxy M47 5G
Samsung Galaxy M47 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹26,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹1250 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद कीमत कम होकर ₹25,749 हो जाएगी। Galaxy M47 5G में 6,000mAh की बैटरी आती है। यह फोन OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है।