Technology टेक्नोलॉजीई-कॉमर्स कंपनी Amazon की Great Freedom Festival Sale की 31 जुलाई से शुरुआत हुई है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में कुछ बैंक ऑफर्स के जरिए कस्टमर्स को अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इस सेल में प्रमुख ब्रांड्स की साउंडबार को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। आपकी योजना अगर अपने साउंड सिस्टम को अपग्रेड करने की है या कम प्राइस पर नए साउंडबार को खरीदना चाहते हैं तो यह सेल आपके लिए एक अच्छा मौका है। एमेजॉन की सेल में कस्टमर्स को अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इसके अलावा बहुत से प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए EMI का भी विकल्प है।
इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड पर कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह डिस्काउंट नॉन-EMI ट्रांजैक्शंस के लिए 1,250 रुपये तक और EMI ट्रांजैक्शंस पर 1,500 रुपये तक का है। यह 5,000 रुपये की खरीदारी की न्यूनतम कीमत पर लागू होगा। इसके अलावा SBI के डेबिट कार्ड पर भी 750 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। इस सेल में विभिन्न ब्रांड्स के साउंडबार्स पर बेस्ट डील्स की हम यहां लिस्ट दे रहे हैं।
Tags: