फोनपे, पेटीएम पर एयरटेल का 199 रुपये वाला रिचार्ज बंद!
अब देने होंगे इतने रुपये
Technology प्रौद्योगिकी: एयरटेल 199 रुपये वाला रिचार्ज बंद: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज पेटीएम और फोनपे ऐप पर बंद कर दिया गया है। आसान भाषा में समझाएं तो अब आप एयरटेल के 28 दिन की वैलिडिटी वाले 199 रुपये वाले सस्ते प्लान को यूपीआई ऐप से रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी काम का है जिन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ वैलिडिटी भी चाहिए। इस रिचार्ज पर 2 जीबी डेटा भी दिया जाता है। 28 दिन की वैलिडिटी के लिए अब ग्राहकों को नया रिचार्ज चुनना होगा, जिससे उनकी जेब पर बोझ पड़ेगा। हालांकि, एयरटेल थैंक्स ऐप और वेबसाइट पर 199 रुपये वाला रिचार्ज उपलब्ध है।
अब कौन सा रिचार्ज 199 रुपये की जगह लेगा?
एयरटेल के पास कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, लेकिन फोनपे और पेटीएम जैसे ऐप पर 199 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया गया है। रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को बताया जा रहा है कि प्लान बंद हो गया है। ग्राहकों से 219 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करवाने को कहा जा रहा है। अगर ऐसा है तो लोगों को 20 रुपये ज्यादा देने होंगे। 199 रुपये का रिचार्ज लोगों के बीच इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जिन लोगों को कम डेटा की जरूरत होती है या जो ब्रॉडबैंड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, वे 199 रुपये का रिचार्ज पसंद करते हैं। ऐसे सभी ग्राहकों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
एयरटेल के 219 रुपये के रिचार्ज की खासियतें
एयरटेल के 219 रुपये के रिचार्ज में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रोजाना 100 एसएमएस भेजे जा सकते हैं। यह रिचार्ज 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी 3 जीबी डेटा भी दे रही है। अगर इसकी तुलना 199 रुपये के रिचार्ज प्लान से करें तो ग्राहकों को 1 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है, लेकिन उन्हें 20 रुपये ज्यादा देने होंगे।
ऐप और वेबसाइट पर अभी भी उपलब्ध है रिचार्ज
एयरटेल का 199 रुपये का रिचार्ज अभी भी कंपनी की वेबसाइट और एयरटेल थैंक्स ऐप पर उपलब्ध है। फोनपे और पेटीएम से इसे क्यों बंद किया गया है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। एयरटेल ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी अपनी वेबसाइट और ऐप से भी इस रिचार्ज को हटाती है। अगर ऐसा होता है तो अनलिमिटेड कॉलिंग वाला एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज कम से कम 219 रुपये का पड़ेगा, जो ग्राहकों की जेब पर बोझ होगा।