नई दिल्ली: iQOO लेटेस्ट टैबलेट iQOO Pad Ultra घरेलू मार्केट में महीने के अंत में दस्तक देने जा रहा है। iQOO Pad Ultra के लॉन्च से पहले इसके कुछ और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टैबलेट में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह 9020mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। कहा गया है कि टैबलेट वजन में बहुत हल्का होगा। यह बहुत ही स्लिम बॉडी के साथ आने वाला है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी मिलने वाली है जिससे कि बैटरी काफी लम्बे समय तक चलने वाली है। आइए जानते हैं टैबलेट के बारे में सभी खास बातें।
iQOO Pad Ultra Launch, Pre Order
iQOO Pad Ultra टैबलेट 29 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इसके लॉन्च में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। लॉन्च से पहले इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो गए हैं। टैबलेट में 9020mAh की बैटरी मिलने वाली है। यह ब्लू ओशन बैटरी से लैस होगा। टैबलेट एक स्लिम बिल्ड में आने वाला है। यह केवल 5.74mm मोटाई में होगा। इसे अल्ट्रा थिन टैबलेट कहा गया है। इसी के साथ यह वजन में भी हल्का होगा। टैबलेट का वजन 298 ग्राम बताया गया है। हैवी बैटरी के बावजूद यह एक लाइट-वेट डिवाइस रहने वाला है।
कंपनी ने दावा किया है कि टैबलेट में बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी मिलने वाली है जिससे यह लम्बा बैटरी बैकअप दे सकने में कामयाब होगा। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट आने की संभावना है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। इस टैबलेट में 16 GB का RAM मिल सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। टैबलेट के लिए कंपनी ने बुकिंग शुरू होने की घोषणा कर दी है। घरेलू मार्केट में इसे अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसी के साथ iQOO 16 भी लॉन्च होने वाला है। फोन के कैमरा के बारे में नया खुलासा हुआ है।
iQOO 16 के लॉन्च से पहले कंपनी ने कैमरा सैम्पल रिलीज किए हैं। फोन में कंपनी ने सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलने वाला है, और 6x लॉसलेस जूम मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह बेहतरीन लैंड्सकेप कैप्चर कर सकता है।