500mAh बैटरी Redmi Note 13R स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च

Update: 2024-05-20 06:56 GMT
 नई दिल्ली : कंपनी ने Redmi Note 13R को चीन में लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 12R का सक्सेसर है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसके 5 रैम-स्टोरेज वेरिएंट हैं। फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5030mAh की बैटरी है।
Redmi Note 13R की कीमत, उपलब्धता
Redmi Note 13R का 6GB + 128GB वेरिएंट CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) में आता है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट, 8GB + 256GB वेरिएंट और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये), CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) और CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है। Redmi Note 13R को चीन में लॉन्च किया गया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। यह आइस क्रिस्टल सिल्वर, लाइट सी ब्लू और मिडनाइट डार्क रंगों में आता है।
रेडमी नोट 13R स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13R में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन हाइपरओएस पर चलता है। इसमें 1,080x2,460 पिक्सल का 6.79 इंच डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 550 निट्स है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC के साथ 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज स्पेस है।
Redmi Note 13R में डुअल कैमरा है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी है. सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5030mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 168x76.28x8.32mm और वजन 205 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, ग्लोनास, गैलीलियो, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Tags:    

Similar News