श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर की Strap Slip Dress में अपनी PHOTO, फैंस बोले- WOW...

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को ख़ूब पसंद आती है।

Update: 2020-11-11 09:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को ख़ूब पसंद आती है। अब जाह्नवी की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वो स्पेगाटी स्ट्रेप स्लिप ड्रेस पहने हुए नज़र आ रही हैं।

जाह्नवी की यह ड्रेस मल्टीकलर है और उनके फैशन और स्टाइल सेंस को ज़ाहिर करती है, जिसमें परपल और ब्लू कलर्स उभरकर आ रहे हैं। जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ फूल का इमोटिकॉन बनाया है। उनकी इस फोटो पर बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट में लिखा- उफ। वहीं और भी कई लोगों ने जाह्नवी की इस स्टाइल को पसंद किया है। 

इससे पहले जाह्नवी ने रेट्रो लुक में फोटो शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने हाथों-हाथ लिया। जाह्नवी ने करण जौहर की फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मराठी हिट सैराट के इस रीमेक में ईशान खट्टर जाह्नवी के साथ लीड रोल में थे। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक कारोबार किया था।

उनकी दूसरी फ़िल्म गुंजन सक्सेना इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। यह फ़िल्म पहले सिनेमाघरों में आने वाली थी। गुंजन सक्सेना में जाह्नवी ने वायु सेना की अधिकारी का किरदार निभाया था, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान ज़ख़्मी सैनिकों को लाने में अहम भूमिका निभायी थी। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी उनके पिता के किरदार में नज़र आये थे।

इससे पहले जाह्नवी नेटफ्लिक्स की एंथॉलॉजी फ़िल्म घोस्ट स्टोरीज़ में दिखायी दी थीं। वहीं, अंग्रेजी मीडियम में उन्होंने एक स्पेशल गाना किया था। जाह्नवी अब रूही आफ़ज़ा में दिखेंगी। 11 नवम्बर को जाह्नवी के डैड बोनी कपूर का बर्थडे भी है। जाह्नवी अपनी छोटी बहन ख़ुशी कपूर के बेहद क़रीब हैं।


Tags:    

Similar News