Vinesh Phogat हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती, विनेश के अयोग्य घोषित होने पर बोले पीएम मोदी

Update: 2024-08-07 07:50 GMT

नई दिल्ली: व‍िनेश फोगाट बेहोश हो गई हैं, इसके बाद उनको पेर‍िस के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनको IV फ्लूइड देने की सिफारिश की गई है। विनेश ड‍िहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती की गई थीं। 

'आप चैंपियन हैं', विनेश के अयोग्य घोषित होने पर बोले पीएम मोदी
पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है। पीएम मोदी ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप एक चैंपियन हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आप मजबूत होकर वापस आओ, हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है। विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं।
इसी बीच पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।''
भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, "भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।" इसके अलावा, भारतीय पहलवान को यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों के अनुसार अंतिम स्थान दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->