जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    भारत और न्यूजीलैंड के बीच World Test Championship का फाइनल खेला जा रहा है. इस मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद न्यूजीलैंड को 139 रनों का लक्ष्य मिला है. इस मैच में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बी जे वाटलिंग (BJ Watling) ने सभी का दिल जीत लिया.

अपने आखिरी मैच में वाटलिंग ने जीता दिल
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बी जे वाटलिंग (BJ Watling) WTC फाइनल के छठे दिन सुबह के सत्र में दाहिने हाथ की अनामिका उंगली के चोटिल होने के बावजूद विकेटकीपिंग के लिए उतरे. वाटलिंग का यह विदाई मैच है. वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि WTC फाइनल के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.
चोट के बाद भी नहीं छोड़ा मैदान
न्यूजीलैंड की टीम सुबह इस 35 वर्षीय खिलाड़ी की अगुवाई में ही मैदान पर उतरी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी मैदान पर उन्हें बधाई दी. न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, 'बी जे वाटलिंग के दायें हाथ की अनामिका उंगली पहले सत्र के दौरान चोटिल हो गयी थी. लंच के दौरान उन्हें उपचार लेना पड़ा और इसके बाद ही वह मैदान पर उतरे.' न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक वाटलिंग अपना 75वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने पहले सत्र में कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के कैच लिए.
भारत पर मंडरा रहा हार का खतरा
भारत पर अब WTC फाइनल को हार का खतरा मंडरा रहा है. टीम इंडिया ने आज के दिन की शुरुआत 64 रन पर दो विकेट के साथ की थी. लेकिन अब अपने 10 विकेट खोकर टीम इंडिया मुश्किल में है. अब भारत इस टेस्ट मैच को जीतने से ज्यादा ड्रॉ कराकर बचाने की ओर देख रहा है.


Tags: