World Cup 2011 Final: जब वर्ल्ड कप 2011 में मलिंगा ने टीम इंडिया की पारी शुरू होते ही ऐसे झटके दिए जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी, जानें
यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Srilanka Bowler: यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. मलिंगा (Lasith Malinga) के नाम पर क्रिकेट से जुड़े कई रिकॉर्ड हैं. वहीं, आज हम आपको बताएंगे जब मलिंगा (Lasith Malinga) ने भारतीय क्रिकेट टीम के एक सपने पर पानी लगभग फेर ही दिया था. हालांकि फिर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के आगे मलिंगा (Lasith Malinga) भी घुटने टेकने लग गए थे. ये बात है साल 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ था. इस मैच में मलिंगा (Lasith Malinga) ने टीम इंडिया की पारी शुरू होते ही ऐसे झटके दिए थे जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी.