IPL Final का बादशाह कौन? 2008 से अब तक की विनर-रनरअप टीमों की लिस्ट
2008 से अब तक की विनर-रनरअप
New Delhi.नई दिल्ली। IPL Winners List all seasons: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से इस टूर्नामेंट ने क्रिकेट फैंस को काफी रोमांच दिया है। हर साल कोई नई टीम चैंपियन बनती नजर आती है, वहीं कुछ टीमें ऐसी भी रही हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया।यह टूर्नामेंट एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसने ऐसे खिलाड़ियों को रातों-रात चमकाया, जिन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिल रहा था। इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट की वजह से उन अनजान खिलाड़ियों को भी मौका मिला जो शायद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए थे या जिनका करियर थम सा गया था। उन्हें फिर से अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिला।
आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी की टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल फाइनल) फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, दूसरी फाइनलिस्ट टीम आज मुंबई या पंजाब में से कोई एक होगी। आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को खेला जाना है। इस मैच से पहले आइए जानते हैं कि किस टीम ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल मैच खेला है?किस टीम ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल मैच खेला है? टीम ने खेला फाइनल मैच जीता खिताब उपविजेत