जब यूजर ने क्रिकेट की मंगेतर से कहा- आप इस मानिसक रूप से परेशान गोरे लड़के को छोड़ दो...फिर...विनी रमन ने यूज़र्स को ऐसे लगाई लताड़

इन दोनों ने इसका एलान सोशल मीडिया के जरिए किया था और दोनों शादी भी करने वाले हैं।

Update: 2020-09-30 14:26 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस साल फरवरी में भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई की थी। इन दोनों ने इसका एलान सोशल मीडिया के जरिए किया था और दोनों शादी भी करने वाले हैं। मैक्सवेल इन दिनों यूएई में हैं और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल मैक्सवेल की होने वाली पत्नी विनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और उन्होंने हाल ही में मैक्सवेल के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर पर खूब कमेंट भी आ थे और इसी में एक यूजर ने मैक्सवेल को ट्रोल करते हुए विनी से कहा कि आप ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को छोड़कर किसी भारतीय से शादी कर लें। उस यूजर की इस बात से विनी काफी नाराज हो गईं। उस शख्स ने लिखा कि, ("Ditch the mentally troubled while boy @vini.raman .. You don't need to feel sorry for the poor dude… Get the Indian guy you sell out") आप मानसिक रूप से परेशान इस गोेरे लड़के को छोड़ दो और किसी भारतीय से शादी कर लो। इस कमेंट के बाद विनी ने उसकी बातों का करारा जवाब दिया और जमकर फटकार लगाई।

विनी ने उस यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि, मैं अमूमन इन बातों का जवाब नहीं देती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि ट्रोल केवल ध्यान पाने के लिए होते हैं। छह महीन के लॉकडाउन ने अज्ञानी लोगों को शिक्षित करने के लिए मुझे बहुत समय दिया है। एक श्वेत व्यक्ति को प्यार करने का मतलब यह नहीं है कि मैं एक भारतीय होने के लिए शर्मिंदा हूं। एक सफेद व्यक्ति को प्यार करना मेरी पसंद है और मुझे इस बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे क्या सोचेंगे। उन्होंने इस बात को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की।




विनी ने जिस तरह से उस यूजर को जवाब दिया उसे काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि विनी और मैक्सवेल ने फरवरी में सगाई की थी। वहीं विनी ने उस यूजर को जो जवाब दिया उस पर मैक्सी ने लिखा कि, विनी मुझे आप पर गर्व है। कुछ लोग सचमुच निराश करने वाले होते हैं।


Similar News