जीत के पल में Vozinha की आंखें नम

Update: 2026-06-16 10:55 GMT

Sports:फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। इस मैच के बाद 40 वर्षीय गोलकीपर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैंने पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया और इसके सपने देखे थे।” उनकी आवाज भारी हो गई और वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके।

स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वोजिन्हा ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए कुल 7 बेहतरीन सेव किए और अपनी टीम को 0-0 की ऐतिहासिक बराबरी दिलाई। स्पेन की टीम ने मैच में 23 शॉट लगाए, लेकिन हर बार वोजिन्हा दीवार बनकर खड़े रहे और टीम को गोल करने से रोका। उनकी इस दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत केप वर्डे ने अपने पहले ही विश्व कप मैच में महत्वपूर्ण एक अंक हासिल किया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर भी वोजिन्हा की खूब चर्चा हुई। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद लाखों लोगों ने उन्हें फॉलो किया और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स में 30 लाख से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह उनके करियर का सबसे बड़ा पल माना जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, 1966 के बाद यह दूसरी बार है जब 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी गोलकीपर ने विश्व कप मैच में 7 सेव किए हैं। इस प्रदर्शन ने उन्हें फुटबॉल इतिहास में एक खास स्थान दिला दिया है। केप वर्डे ने अपने पहले ही फीफा वर्ल्ड कप मैच में पूर्व चैंपियन स्पेन को ड्रॉ पर रोककर बड़ा इतिहास रचा। यह मुकाबला सिर्फ एक अंक नहीं, बल्कि देश के लिए गर्व और यादगार उपलब्धि बन गया।

Tags:    

Similar News