'Virat Kohli को मिले भारत रत्न' – स्टार क्रिकेटर

Update: 2025-05-18 11:53 GMT
Suresh Raina for Virat Kohli भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि विराट कोहली भारत रत्न के हकदार हैं। रैना ने भारत सरकार से कोहली को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोहली ने भारत और क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कई बड़ी जीत दिलाईं और खेल को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत रत्न (Bharat Ratna Award) देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधरण और सर्वोच्च सेवा को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। हमाशे देश में अभी तक खेल जगत से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को यह सम्मान मिला है, और वो हैं महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)।
सरकार ने उन्हें साल 2014 में यह सम्मान देने की बात कही थी और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें यह पुरस्कार दिया था। सचिन के बाद किसी और खिलाड़ी को इतना बड़ा सम्मान आजतक नहीं मिला है। लेकिन अब, भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने मोदी सरकार से बड़ी मांग की है। उनका कहना है कि विराट कोहली (Virat Kohli deserves Bharat Ratna) को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।
Tags:    

Similar News