VIDEO: पाकिस्तान फिर से शर्मिंदा! PSL के स्टार्स कैमरे में बॉल टैंपरिंग करते पकड़े गए
PSL के स्टार्स कैमरे में बॉल टैंपरिंग करते पकड़े गए
PSL 2026: शर्मिंदगी की बात यह हुई कि पाकिस्तान के क्रिकेटर फखर जमान और शाहीन अफरीदी कैमरे पर बॉल-टैम्परिंग करते हुए पकड़े गए। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान खिलाड़ी कैमरे पर ऐसा करते हुए पकड़े गए। कलंदर्स पर ही बॉल से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। यह घटना आखिरी ओवर से ठीक पहले हुई जब खेल में तनाव बढ़ गया था। आखिर में ओवर हारिस रऊफ ने फेंका, जिन्हें शुरू में 14 रन बचाने थे, लेकिन पांच पेनल्टी रन के बाद, टारगेट घटकर नौ हो गया।
अंपायर फैसल अफरीदी ने फखर और शाहीन को करीब से बात करते देखा और तभी उन्होंने बॉल देखने के लिए मांगी। इसके बाद शाहीन और स्क्वायर-लेग अंपायर शरफुद्दौला के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद पांच रन काट लिए गए।
वीडियो देखें