न्यूयॉर्क: रूस के डेनियल मेदवेदेव यूस ओपन (US Open 2021) चैंपियन बन गए हैं. डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) ने विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को यूएस ओपन फाइनल में सीधे सेटों में हराया. इसी के साथ जोकोविच के कैलेंडर ग्रैंड स्लैम का सपना टूट गया. जोकोविच ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रैंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीता था. मेदवेदेव ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर यूएस ओपन जीतने के सपने को तोड़ दिया.



Tags: