अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला
अल अमरात: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदीता क्रिकेट के मैदान पर वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय है, ऐसे में इस फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारतीय टीम को लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका है, बल्कि ट्रॉफी अपने नाम करते हुए चैंपियन बनने का मौका है।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आर्यवीर पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच को छोड़कर बाकी तीनों मैचों में शानदार रहे हैं। आर्यवीर सहवाग ने पिछले तीन मैचों में 70, 160 और 51 रन की पारियां खेली हैं। अर्जुन राजपूत ने भी पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इस अहम मुकाबले में भी राजपूत से टीम इंडिया को यादगार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले काफी रोमांचक होते रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 17 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 13 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच बेनतीजा रहा है। 2021 के बाद से भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। पिछले 7 मैचों में भारतीय टीम सिर्फ 2 मैच जीत सकी है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक।