श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार लेग स्पिनर युजवेंद्रा चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों उन आठ खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनकी पहचान क्रुणाल के निकट संर्पक के तौर पर हुई थी। बता दें कि गुरुवार को टीम इंडिया को टी-20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। क्रुणाल के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए आठ खिलाड़ी आइसोलेट हुए थे। इनमें सुर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ भी शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड भी जाना है।