Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, जापान को 5-3 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है।

Update: 2021-07-30 11:21 GMT

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही और अब क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे स्थान की टीम से होगा।




Tags:    

Similar News