भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच वनडे सीरीज (ODI Series) शुरू होने से पहले एक बुरी खबर सामने आई है. श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लॉवर (Grant Flower) कोरोना संक्रमित (Coronavirus) पाए गए हैं. इसके बाद उनको आइसोलोशन (Isolation) में भेज दिया गया है और बाकी खिलाड़ियों को भी प्रोटोकॉल (Protocol) का पालन करने की सलाह दी गई है. ग्रांट फ्लॉवर टीम के साथ इंग्लैंड (England) दौरे पर गए थे. भारत-श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन वनडे और तीन टी20 (Two) मैचों की सीरीज खेली जाएगी. Ind vs SL: इस युवा बल्लेबाज ने की राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ, कहा- Rahul Dravid का कोचिंग अनुभव अद्धभुत

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. फ्लावर में इसके हल्के लक्षण नजर आने के बाद उनका आज आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया है. इसका पता चलने के तुरंत बाद फ्लावर को टीम के अन्य सदस्यों से अलग थलग कर दिया गया जो कि इंग्लैंड से लौटने के बाद पृथकवास पर हैं.

बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका सीरीज के आखिरी वनडे के बाद इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों समेत 4 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद से ही श्रीलंका के खिलाड़ियों को स्वदेश लौटने के बाद सीधा क्वारंटाइन होने का आदेश दिया गया था.

टीम इंडिया ने सीनियर खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया है. भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में राहुल द्रविड़ भारत के हेड कोच के तौर पर टीम के साथ आए हैं. इस सीरीज में देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इस टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का एक बहुत ही शानदार मिश्रण है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया.



Tags: