हैदराबाद के कप्तान पर लिया गया ये बड़ा एक्शन, काव्या मारन पर उठ रहे सवाल
अब तक का बड़ा एक्शन लिया गया है. इस मैच में केन विलियमसन बल्ले से भी कोई खास कमाल नहीं कर सके थे और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2022 में भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का फ्लॉप शो जारी है. IPL 2022 के पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के ऊपर अब तक का बड़ा एक्शन लिया गया है. इस मैच में केन विलियमसन बल्ले से भी कोई खास कमाल नहीं कर सके थे और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.
हैदराबाद के कप्तान पर लिया गया ये बड़ा एक्शन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रनों से मिली बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरी थी और राजस्थान के खिलाफ स्लो ओवर रेट टीम का इस सीजन का पहला अपराध माना गया है.
हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका
यह इस सीजन में दूसरा मौका है जब किसी कप्तान पर स्लो ओवर रेट को लेकर फाइन लगा हो. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का ही जुर्माना लगा था. रोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में यह फाइन झेलना पड़ा था. IPL ने एक बयान जारी करते हुए केन विलियमसन पर लगे फाइन की जानकारी दी और कहा, 'यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित IPL की आचार संहिता के तहत टीम का सीजन का पहला अपराध था, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.'
क्या काव्या मारन नहीं संभाल पा रहीं सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी?
सनराइजर्स हैदराबाद की हालत एक साल में बद से बदतर हो गई है. हैदराबाद की टीम पिछले साल आईपीएल के दौरान काफी विवादों में रही थी. टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया था और बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया था. इस सीजन हैदराबाद की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी. पिछले एक साल में तीन कोच हैदराबाद का साथ छोड़ चुके हैं. वीवीएस लक्ष्मण लंबे समय तक इस टीम के साथ थे, लेकिन वो अब एनसीए के हेड बन चुके हैं. डेविड वॉर्नर भी अब टीम के साथ नहीं हैं. वॉर्नर ने साल 2016 में अपने दम पर हैदराबाद की टीम को चैंपियन बनाया था. 2022 में केन विलियमसन टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
काव्या मारन पर उठ रहे सवाल
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की मालिक काव्या मारन हैं. काव्या अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल मैचों को देखने पहुंचती हैं और टीम से जुड़े सभी अहम फैसले उन्हें ही करने होते हैं. ऐसे में काव्या की हैदराबाद की टीम लगातार परेशानियों से जूझ रही है. टीम के भरोसेमंद और पुराने खिलाड़ियों को सम्मान नहीं मिल रहा था. कोच भी लगातार इस्तीफा दे कर जा रहे थे. ऐसे में काव्या के काम पर सवाल उठ रहे हैं.
आईपीएल 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
केन विलियमसन, उमरान मलिक, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचित, एडेन मार्कराम, मार्को जैन्सन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट, आर समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दुबे, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजल हक फारूकी.