इस बल्लेबाज ने ठोका IPL 2022 का 1000वां छक्का, 97 मीटर का छक्का लगाकर ये बड़ा मुकाम हासिल किया

Update: 2022-05-23 09:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2022: पंजाब किंग्स (PBKS) के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) की सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है. दरअसल, इस बल्लेबाज ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपने एक छक्के से ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले IPL के पूरे इतिहास में कभी नहीं बना है.

इस बल्लेबाज ने ठोका IPL 2022 का 1000वां छक्का
लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) की पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया.

97 मीटर का छक्का लगाकर ये बड़ा मुकाम हासिल किया
दरअसल, लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) का ये छक्का IPL 2022 सीजन का 1000वां छक्का था. लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर 97 मीटर का छक्का लगाकर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है.
आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
बता दें कि IPL 2022 सीजन में अभी तक कुल 1001 छक्के लग चुके हैं, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. इससे पहले IPL 2018 सीजन में कुल 872 छक्के लगे थे, लेकिन IPL 2022 सीजन में ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है.
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
IPL 2022 - 1001 छक्के (अबतक)
IPL 2018 - 872 छक्के
IPL 2019 - 784 छक्के
IPL 2020 - 734 छक्के
IPL 2012 - 731 छक्के


Tags:    

Similar News