इन 3 खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी कर सकती हैं IPL 2023 से पहले रिलीज

आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन से पहले टीम को चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी और बाकी सारे खिलाड़ियों को उन्हें रिलीज करना पड़ा था।

Update: 2022-05-17 06:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL: आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन से पहले टीम को चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी और बाकी सारे खिलाड़ियों को उन्हें रिलीज करना पड़ा था। जिसके चलते सभी टीमों को नए स्क्वाड को तैयार करना पड़ा था। ऐसे में कुछ टीमों का दावा बेहद ही खराब साबित हुआ।

इसकी वजह ये है कि टीम ने कई ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया जो इस सीजन (IPL 2022) अपनी नई टीम के लिए कमाल करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ियों को रिटेन किया जो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। लेकिन आईपीएल (IPL) के अगले सीजन से सिचुऐशन बिल्कुल नॉर्मल होने वाली है।
टीम अपने मर्जी से उन खिलाड़ियों को रख सकती है जिन्हें वे चाहती हैं और उन्हें रिलीज कर सकते हो जिन्हें वह अपनी टीम में नहीं चाहती। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कुछ रिटेन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है, जिस वजह से अब टीम उन्हें नेक्स्ट सीजन (IPL 2023) के ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें टीमों ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन तो किया था, लेकिन अब वह उन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले रिलीज कर देगी। तो आइए नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर….
इन 3 खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी कर सकती हैं IPL 2023 से पहले रिलीज
वैसे तो कीरोन पोलार्ड हमेशा से ही मुंबई इंडियंस की रीढ़ की हड्डी रहे हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने अपने प्रदर्शन टीम को कमजोर कर दिया है। आईपीएल के इतिहास में कीरोन ने मुंबई इंडियंस के लिए कई जिताऊ पारियां खेली हैं। उनके इसी प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले 6 करोड़ रुपये की रकम देकर रिटेन किया था।
मगर आईपीएल 2022 में पोलार्ड अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करने में नकाम रहे हैं। कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 के 11 मैचों में 107.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 144 रन ही बनाये है। वहीं गेंदबाजी में भी पोलार्ड फ्लॉप ही रहे। उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 ओवर गेंदबाजी की है और 8.93 के इकॉनमी रेट की मदद से से मात्र 4 विकेट ही ले पाने में कामयाब रहे है।
उनके इसी फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से टीम ने उन्हे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनको प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया था। अब ऐसे में टीम उन्हे आईपीएल 2023 से पहले ड्रॉप कर सकती है और उनकी जगह किसी और युवा खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है।
Tags:    

Similar News