T20 World Cup ट्रॉफी पूरे देश के लिए है- रोहित शर्मा

Update: 2024-07-04 16:27 GMT
Mumbai मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में विश्व विजेता टीम भारत को सम्मानित किया गया। रोहित शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ये ट्रॉफी पूरे देश को समर्पित है तो वहीं टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये भारतीय टीम के कड़ी मेहनत का परिणाम है। विराट कोहली ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैं और रोहित दोनों रो रहे थे और पिछले 15 साल में हम दोनों का सपना देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना था।
इससे पहले रोहित शर्मा की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम दिल्ली में पीएम मोदी से
मुलाकात
के बाद मुंबई पहुंची। खराब मौसम के कारण टीम इंडिया की नई दिल्ली से मुंबई वाली फ्लाइट भी लेट हुई। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनएसपीए) से शुरू हुई और फिर टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। टीम इंडिया गुरुवार (4 जुलाई 2024) सुबह चार्टर फ्लाइट से बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची। टीम IGI एयरपोर्ट से ITC मौर्या होटल गई। इसके बाद टीम के सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री के साथ टीम इंडिया के सदस्यों ने ब्रेकफास्ट किया और करीब 1 घंटा 40 मिनट का समय बिताया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई इंडिया के लिए रवाना हुई।
Tags:    

Similar News

-->