क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस महिला खिलाड़ी के हुए दीवाने, कहा- लोगों का ध्यान खींचने की क्षमता है, जाने नाम
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच ब्रिस्टल के मैदान पर आज पहला और एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम सात साल बाद अपना पहला टेस्ट खेल रही है. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का मानना है कि शेफाली वर्मा (Shafali Verma) इस मैच में धमाल मचा सकती है. तेंदुलकर का मानना है कि जब शेफाली क्रीज पर होती हैं तो उनकी प्रतिभा और शॉट खेलने की क्षमता दर्शकों को बांधकर रख सकती है. लिटिल मास्टर ने इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट डेब्यू के लिए इस युवा स्टार को शुभकामनाएं दीं. अपने आक्रामक शॉट से महिला क्रिकेट में सुर्खियां बटोरने वाली 17 साल की शेफाली ने तेंदुलकर को 16 साल की उम्र में उनके डेब्यू की याद ताजा करा दी थी जब उन्होंने वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे तूफानी गेंदबाजों का सामना किया था.