आईपीएल मैच खेल रहे खिलाड़ी के पिता का निधन

बड़ी खबर

Update: 2021-09-23 15:29 GMT

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड के पिता का निधन हो गया है जिसकी वजह से वह आईपीएल छोड़कर वापस स्वदेश लौट रहे हैं। इसकी जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। हैदराबाद ने शेरफेन रदरफोर्ड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा "SRH परिवार शेरफेन रदरफोर्ड के पिता के निधन पर उनको और उनके परिवार अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। शेरफेन इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए आईपीएल बायो-बबल छोड़ रहे हैं।" हैदराबाद की टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को 75 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हैदराबाद की ऑरेंज जर्सी में उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।


Tags:    

Similar News

-->