IPL के सोलहवें सीजन का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है

Update: 2023-05-05 07:22 GMT

IPL 2023 : उप्पल स्टेडियम में रोमांचक जंग ने किया प्रशंसकों का मनोरंजन. लेकिन, एक बार फिर जीत की दहलीज पर लड़खड़ाकर हैदराबाद ने फैंस को निराश किया। गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 रन से जीत दर्ज की.जब तक कप्तान मार्कराम (41) और हेनरिक क्लासेन (34) थे, हैदराबाद मुकाबले में था. उनके आउट होने के बाद अब्दुल समद (21) लड़े। लेकिन, आखिरी ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने सिर्फ 3 रन दिए. इसी के साथ मराक्रम सेना 166 रन पर सिमट गई। वरुण चक्रवर्ती द्वारा फेंके गए 20वें ओवर में 9 रन चाहिए थे। दो गेंदों पर दो रन। अब्दुल समद (21) तीसरी गेंद पर आउट हो गए। आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर (5) को एक भी रन नहीं मिला। इसी के साथ कोलकाता ने 5 रन से जीत दर्ज की।

Tags:    

Similar News