Sports स्पोर्ट्स: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए ICC T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हारने के बाद भारत का सेमीफाइनल तक का रास्ता मुश्किल हो गया है।

हरिनी से भारत की हार के बाद डगआउट में बैठे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के बीच तीखी बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हो सकता है कि यह कहासुनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर हुई हो। T20 फॉर्मेट में लगातार 12 जीत के बाद भारत की यह पहली हार है। भारत ने आखिरी बार 2022 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारा था।

Tags: