Sports खेल: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ मैदान में उतरी है। ओमान के खिलाफ मैच के बाद अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को फिर से बेंच पर बैठाया गया है और जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है। अक्षर पटेल खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए वह प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। यह टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की बात है।
Tags: