Sports खेल : 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 - डिवीज़न 'ए' अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है और दो फाइनलिस्ट शीर्ष सम्मान के लिए जी-जान से जुटने को तैयार हैं।
ओडिशा हॉकी संघ और हॉकी झारखंड ने शनिवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर महत्वपूर्ण फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में, ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी हरियाणा को 1-0 से हराया। सुदीपा बा (45वें मिनट) ने खेल में निर्णायक भूमिका निभाई क्योंकि उन्होंने हॉकी हरियाणा के मज़बूत डिफेंस को भेदते हुए हॉकी संघ ओडिशा के लिए एकमात्र गोल दागा और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में, हॉकी झारखंड ने हॉकी मिज़ोरम को 1-0 से हराया। जिरन सोय मुंडा (26वें मिनट) ने मैच का निर्णायक गोल दागकर हॉकी झारखंड के लिए फाइनल में ओडिशा हॉकी संघ के खिलाफ खिताब का रास्ता साफ कर दिया।
फाइनल के लिए लाइन-अप: 14 जुलाई 2025
तीसरा/चौथा स्थान: हॉकी हरियाणा बनाम हॉकी मिजोरम - 14:00 बजे
फाइनल: ओडिशा हॉकी संघ बनाम हॉकी झारखंड - 16:00 बजे
Tags: