इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही है और टीम ने एक विकेट खोकर 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं। जेसन रॉय और कप्तान केन विलियमसन की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। साहा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 90 रन है। केन विलियमसन 22 रन पर और जेसन रॉय 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Tags: