Delhi दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 68वें मुकाबले में SRH ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 278 रन बना डाले। मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जा रहा है।
SRH की ओर से क्लासेन ने 39 गेंदों में 105 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के जड़े और 269.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की। KKR की गेंदबाज़ी अपेक्षाकृत कमजोर रही।
SRH की यह पारी टूर्नामेंट की सबसे बड़ी स्कोरिंग में से एक मानी जा रही है और अब KKR के सामने एक बेहद कठिन लक्ष्य है।