जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  WT20 Challenge Live Score Supernovas vs Velocity: महिला टी-20 चैलेंज में बुधवार को पहला मुकाबला सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सुपरनोवाज ने  वेलोसिटी के सामने जीत के लिए 127 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने चमारी अटापट्टू (44) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। वेलोसिटी की तरफ से एकता बिष्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर्स में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।


Tags: