फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल और नॉर्वे के कैस्पर रूड के बीच मुकाबला जारी

फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल और नॉर्वे के कैस्पर रूड के बीच मुकाबला जारी है

Update: 2022-06-05 13:48 GMT

फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल और नॉर्वे के कैस्पर रूड के बीच मुकाबला जारी है। नडाल 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं। वहीं, कैस्पर रूड पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। नडाल ने अब तक 13 फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी 14वीं बार यहां चैंपियन बनने पर है।

नडाल को पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ वॉकओवर मिला था। ज्वेरेव पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें व्हील चेयर पर बाहर जाना पड़ा था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हरा दिया था। रूड किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले नॉर्वे के पहले खिलाड़ी हैं।


Tags:    

Similar News

-->