दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ जारी मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे सोफी डिवाइन

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 से न्यूजीलैंड के बुरी खबर आ रही है। कप्तान सोफी डिवाइन चोट के चलते दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरी हैं।

Update: 2022-03-20 09:03 GMT

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 से न्यूजीलैंड के बुरी खबर आ रही है। कप्तान सोफी डिवाइन चोट के चलते दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरी हैं। उनकी जगह उप-कप्तान एमी सैटरथवेट टीम को लीड कर रही है। बता दें, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 19वां मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है।

ईडन पार्क में 15वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा रन लेने का प्रयास करते समय डिवाइन को यह चोट लगी और वह रिटायर होकर बाहर चली गई। डिवाइन ने मैदान छोड़ने से पहले 42 गेंदों पर 37 रन बनाए थे।
38वें ओवर में ली ताहुहु के आउट होने के बाद जब डिवाइन को लगा कि टीम को उनकी जरूरत है तो वो वापस मैदान पर लौटीं। डिवाइन 48 गेंदों पर 41 रन बनाकर केट क्रॉस का शिकार बनीं।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डिवाइन की शानदार पारी और मैडी ग्रीन के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 41 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं और वह जीत से 28 रन दूर हैं।अगर न्यूजीलैंड आज हार जाती है तो यह इस टूर्नामेंट में उनकी चौथी हार होगी और वह सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी।


Tags:    

Similar News

-->