1st T20I में हुई छक्कों की बरसात, 7 खिलाड़ियों ने मिलकर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बोर्ड पर लगाए, वहीं 19.1 ओवर में मेहमान ने 212 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Update: 2022-06-10 02:55 GMT

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बोर्ड पर लगाए, वहीं 19.1 ओवर में मेहमान ने 212 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा है तो छक्कों की बरसात होना तो लाजमी है। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 28 छक्के जड़े, इनमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 14-14 छक्के लगाए। एक मैच में जरूर इससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड होगा, मगर भारत और साउथ अफ्रीका के 7 खिलाड़ियों ने पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया।

7 खिलाड़ियों ने लगाए 3 और इससे ज्यादा छक्के

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में कुल 7 खिलाड़ियों ने तीन या उससे अधिक छक्के लगाए। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है, इससे पहले 6 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया था। 2009 में न्यूजीलैंड और भारत व 2021 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों में 6 खिलाड़ियों ने ऐसा किया था। दिल्ली में खेले गए टी20 मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन, रुतुराज गायकवड़, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने 3-3 छक्के लगाए। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और वैन डर डुसें ने 5-5 और प्रीटोरियर ने चार गगनचुंबी छक्के जड़े।

मेहमान टीम ने 19.1 ओवर में 211 रनों के लक्ष्य को हासिल कर भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज किया है। इससे पहले भी भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 2015 में 200 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। वहीं साउथ अफ्रीका की भी यह टी20 क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले 2007 में इस टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था।


Tags:    

Similar News

-->