New Delhi.नई दिल्ली. शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान चुना गया है. वह अपना कार्यकाल इंग्लैंड दौरे से शुरू करेंगे. इस दौरे पर रवाना होने से पहले गिल ने बताया है कि कप्तान बनने के बाद वह क्या करना चाहते हैं. गिल को पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी मिली है. हालांकि, वह आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हैं.भारत को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 20 जून से शुरू होगी. इंग्लैंड का यह दौरा भारत के लिए आसान नहीं है. विराट कोहली और रोहित शर्मा इस दौरे पर नहीं होंगे. दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. मेरा कोई स्टाइल नहीं है- गिल


Tags: