दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं श्रेयस अय्यर?

आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लीग के 2022 सीजन से पहले टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

Update: 2021-10-29 11:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लीग के 2022 सीजन से पहले टीम का साथ छोड़ सकते हैं। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम 2020 सीजन में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन 2021 सीजन में वह चोट के कारण पहले लेग में नहीं खेल पाए थे और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को उनकी जगह टीम की कमान सौंपी गई थी। पंत की कप्तानी में दिल्ली इस बार फाइनल में नहीं पहुंच पाई और टीम को प्‍लेऑफ में क्‍वालीफायर - और क्‍वालीफायर-2 दोनों में हार का सामना करना पड़ा था। अय्यर दूसरे लेग में जरूर खेले थे, लेकिन वह बतौर खिलाड़ी ही खेले थे। अय्यर को 2018 के बीच में गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान बनाया गया था।

आईपीएल 2022 में दो और नई टीमें खेलेंगी और ऐसा माना जा रहा है कि अय्यर अब इन दोनों टीमों में से किसी एक टीम का कप्तान बन सकते हैं। इसलिए वह दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने जा रहे हैं। लखनऊ और अहमदाबाद, आईपीएल की दो नई टीम है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अब ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाना नहीं चाहती है और इसी वजह से अय्यर टीम का साथ छोड़कर ऑक्शन में जा सकते हैं
खबरें की मानें तो अय्यर लीडरशिप की भूमिका निभाना चाहते हैं और उसी वजह से वो दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। पंत के इस सीजन में अच्छी कप्‍तानी करने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स में उन्‍हें आगे भी कप्तान बनाए रख सकती है। आईपीएल 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ के रूप में दो नई टीम के आने की वजह से अय्यर दिल्‍ली से खुद को अलग करके नीलामी में उतर सकते हैं। अय्यर की कप्‍तानी में दिल्‍ली को आईपीएल 2020 फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


Tags:    

Similar News

-->