निशानेबाज मनु भाकर का एयरपोर्ट पर अपमान, फ्लाइट में चढ़ने से रोका, देखिये क्या है पूरा मामला

भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपमान का सामना करना पड़ा।

Update: 2021-02-19 18:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपमान का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया और उनसे 10,200 रुपये मांगे। दरअसल, मनु भाकर शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं लेकिन एयर इंडिया अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया। मनु भाकर ने आरोप लगाया कि निशानेबाजी बंदूक से जुड़े कागजात होने के बावजूद एयर इंडिया के अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और उनसे 10,200 रुपये की मांग की। उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारी मनोज गुप्ता और अन्य स्टाफ पर अपमान करने का आरोप लगाया। गुस्से से साल मनु ने इस प्रकरण को लेकर एक नहीं बल्कि पांच ट्वीट किए। अपने इस ट्वीट में मनु ने सबको (पीएम मोदी, अमित शाह, हरदीप सिंह पुरी, डीजीसीए) टैग किया। हालांकि, बाद में खेल मंत्री किरेन रिजिजू के दखल के बाद उन्हें फ्लाइट में चढ़ने दिया गया।







Tags:    

Similar News

-->