क्रिकेट जगत के लिए शुक्रवार 4 मार्च का दिन बहुत बुरी खबर लेकर आया. दुनिया के महानतम लेग स्पिनर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का आकस्मिक निधन (Shane Warne Passes Away) हो गया. सिर्फ 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न ने इस दुनिया को छोड़ दिया. वॉर्न का निधन थाईलैंड में अपने विला में हुआ, जहां वह पिछले कुछ वक्त से रह रहे थे. वॉर्न के निधन ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया. कुछ दिनों पहले तक ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे और बल्कि शुक्रवार सुबह तक ट्वीट कर रहे शेन वॉर्न को लेकर आई इस खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया. पूरा क्रिकेट जगत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.









Tags: