जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने अपने पंसद की वनडे ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. स्पोर्ट्सकीड़ा के यूट्यूब चैनल पर बांग्लादेश के शाकिब अने अपने पसंद के खिलाड़ियों को चुना है. अपने द्वारा चुनी गई वनडे ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में शाकिब ने एम एस धोनी (MS Dhoni) को कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया है. शाकिब के द्वारा चुनी गई वनडे इलेवन में 3 भारतीय हैं. जिसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और धोनी शामिल हैं. बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने ओपनर के तौर पर टीम में सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के सईद अनवर को टीम में जगह दी है. नंबर 3 पर शाकिब की पसंद कोई और नहीं बल्कि विस्फोटक क्रिस गेल बने हैं.

वर्तमान में भारत के कप्तान विराट कोहली को शाकिब ने नंबर 4 के बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया है. अपने बयान में शाकिब ने सबसे पहले गेल को लेकर कहा कि यह बल्लेबाज अपने वनडे करियर में ओपनर रहा है, उसके पास मैच जीताने की क्षमता है. जिसके कारण वो मेरी वनडे टीम में पसंद बने हैं.
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस को शाकिब ने नंबर 5 पर जगह दी है. इसके अलावा धोनी को बांग्लादेश के ऑलराउंडर ने अपनी टीम में नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए टीम में रखा है. वहीं. अपने द्वारा चुनी गई टीम में शाकिब ने खुद को भी शामिल किया है. हसन ने खुद को नंबर 7 के लिए उपयुक्त बताया है. गेंदबाजी डिपार्मेंट में शाकिब ने महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न को स्पिनर के तौर पर जगह दी है.
तेज गेंदबाजी के लिए शाकिब अल हसन की पसंद पाकिस्तान के वसीम अकरम और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ बने हैं. शाकिब के द्वारा चुनी गई वनडे ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने अपने अलावा दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी को इस टीम के लायक नहीं समझा है.
शाकिब अल हसन की ऑलटाइम वनडे इलेवन
सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, क्रिस गेल, विराट कोहली, जैक कैलिस, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्राथ


Tags: