Spotrs.खेल: पैरालंपिक 2024 में भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुका है। उसने टोक्यो के 18 मेडल की संख्या को पीछे छोड़ दिया। अब तक 20 से ज्यादा मेडल हासिल कर लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों की नजर अब मेडल तालिका में स्थान बेहतर करने पर है। इन खेलों के आठवें दिन भारत के निशानेबाज, जूडो खिलाड़ी, तीरंदाज और साथ ही साथ पावरलिफ्टर एक्शन में होंगे। भारत को बुधवार को गोल्ड जिताने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह एक बार फिर मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इस बार वह मिक्स टीम ओपन रिकर्व में पूजा के साथ मेडल जीतने उतरेंगे। यह जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल राउंड से मुकाबला शुरू करेगी। जूडो में भारत के दो खिलाड़ी एक्शन में होंगे। महिलाओं के वर्ग में कोकिला और पुरुषों के बाद में कपिल परमार मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। वहीं पेरिस में ब्रॉन्ज जीत चुकी है मोना अग्रवाल सिद्धार्थ बाबू के साथ मिक्स्ड 50 मीटर प्रोन में उतरेंगी।
भारत के लिए 100 मीटर में वर्ल्ड एथलेटिक्स पैरा चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली सिमरन शर्मा एक बार फिर एक्शन में होगी। वह t20 कैटेगरी में सेमीफाइनल में उतरेंगी। सिमरन ने हिट्स राउंड में 12.17 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया था।
खेल समय इवेंट एथलीट
शूटिंग 1.00 pm R6 मिक्स्ड 50 मीटर प्रोन SH1 सिद्धार्थ बाबू, मोना अग्रवाल
जूडो 1:30 PM महिला J1 क्वार्टर फाइनल महिला 48 किलोग्राम कोकिला
जूडो 1:30 PM पुरुष 60 किलोग्राम J1 क्वार्टर फाइनल कपिल परमार
आर्चरी 1.50 pm मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन 1/8 एलिमिनेशन पूजा, हरविंदर सिंह
एथलेटिक्स 3:10 PM 100 मीटर महिला T20 सेमीफाइनल सिमरन शर्मा
पावरलिफ्टिंग 10.05 pm पुरुष अप टू 65 किलोग्राम अशोक