नए लुक में दिखीं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, फैंस ने इस खिलाड़ी को किया ट्रोल

Update: 2021-06-13 10:27 GMT

फाइल फोटो 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने क्रिकेटर्स की बेटियों में सबसे ज्यादा स्टाइलिश माना जाता है। इसके युवा ओपनर शुभमन गिल के साथ उनके अफेयर की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों ने इस बारे में इनकार किया है। सारा इन दिनों मुंबई में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सारा ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार (11 जून) की शाम मस्ती वाली वीडियो शेयर की। इसमें वो अलग-अलग मूड में दिखाई दे रही हैं। सारा ने क्रीम कलर का ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट पहना है। इसके अलावा उन्होंने एक चश्मा भी लगाया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए सारा ने अलग-अलग 10 इमोजी कैप्शन में पोस्ट की है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को शुभमन गिल की याद आनी लगी। वे कमेंट बॉक्स में शुभमन को टैग करने लगे।
सारा के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने तो शुभमन से कहा कि अगर आप ये कमेंट देख रहे हैं तो इंग्लैंड में अच्छे से खेलिएगा। इसके अलावा एक यूजर ने सारा को टैग करते हुए उनसे सवाल किया कि शुभमन गिल के बारे में क्या ख्याल है। सारा के एक फैन को उनका यह वीडियो काफी पसंद आया। उसने कैप्शन की चर्चा करते हुए लिखा- कैप्शन मस्त है। बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे आपके एक्सप्रेशन हैं।
शुभमन ने हाल ही में अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान अपने रिलेशनशिप की खबरों पर से पर्दा हटाया। सवाल-जवाब सेशन के दौरान शुभमन गिल से एक फैन ने पूछा, 'क्या आप अब तक सिंगल हैं?' इस पर शुभमन गिल ने कहा, 'ओह हां! मैं सिंगल हूं। आने वाले समय में भी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है।'

Tags:    

Similar News