मुंबई इंडियंस की जैकेट और मास्क पहनकर पाकिस्तान पहुंचे रदरफोर्ड
पाकिस्तान सुपर लीग के क्वालिफायर मुकाबले शनिवार से शुरू होने हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी एक दिन पहले ही चर्चा शुरू हो गई है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पाकिस्तान सुपर लीग के क्वालिफायर मुकाबले शनिवार से शुरू होने हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी एक दिन पहले ही चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा मुंबई इंडियंस के प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड के कारण जोरों पर हैं
दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग खेलने रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की जैकेट और मास्क पहनकर ही पाकिस्तान पहुंच गए। उनकी तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो क्रिकेट फैंस ने पीएसएल को जमकर ट्रोल किया।रदरफोर्ड के मुंबई इंडियंस की जैकेट में दिखने वाली फोटो कराची किंग्स के ट्विटर से अपलोड हुई है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं।