जनता से रिश्ता वेबडेस्क। RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के 33वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 177 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया, जिसे बैंगलोर ने दो गेंद और सात विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.

IPL 2020 LIVE, RR vs RCB Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) - 19 ओवर के बाद 168/3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिये 06 गेंदों पर 10 रनों की दरकार है. एबी डिविलियर्स 20 गेंदों पर 47 रन और गुरकीरत सिंह मान 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. राजस्थान ने बैंगलोर को जीत के लिये 178 रनों का टारगेट दिया है.

Tags: